फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज में नहीं मिले 50 हजार तो कानपुर से फोन कर कहा- तलाक, तलाक, तलाक 

Sat, 09 Jan 2021 12:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने कानपुर से ही फोन कर उसे तलाक दे दिया। इसके पीछे कारण दहेज में 50 हजार रुपये की मांग न पूरी किए जाने की बात उसने कही है। 

विज्ञापन


नत्थूपुर गांव निवासिनी शबाना पुत्री इसहाक की शादी 12 अप्रैल 2017 को गांव के ही रहने वाले सेराज अहमद पुत्र अली हुसैन के साथ हुई थी।  दोनों का एक ढाई साल का बच्चा की भी है। पति कानपुर में नौकरी करता है। वह घर पर ही बच्चे व सास-ससुर के साथ रहती है। पीड़िता का आरोप है कि तीन जनवरी को पति ने उसे फोन किया और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

इसके पीछे कारण पति व ससुराल के अन्य लोगों द्वारा की जा रही दहेज में 50 हजार देने की डिमांड पूरी न होना बताया। पीड़िता ने इस बाबत शुक्रवार को थाने में पति सेराज, ससुर अली हुसैन व सास असगरी को नामजद किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें