फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बकाएदारों के घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। मार्च महीने में बकाया विजली बिल की वसूली के लिए विद्युत विभाग काफी सक्रिय हो गया है। जिसके तहत बुधवार को मुबारकपुर में अभियान चलाकर बकाए की वसूली के साथ ही बिल न जमा करने वाले बड़े बकाएदारों के कनेक्शनों का विच्छेदन भी किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत टावर, बैंक, स्कूल, ट्यूबवेल आदि के खिलाफ विभाग की नजरे खास तौर पर टेढ़ी रही। इस दौरान विभाग ने बकाएदारों से 434000 रुपये बकाया की वसूली की और 15 लोगों द्वारा भुगतान न करने पर उनके कनेक्शन का विच्छेन किया गया। जेई राजू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए अब बिल जमा करने के लिए किस्तों में भी बिल जमा किया जा सकता है। मुबारकपुर विद्युत उपखंड पर प्रतिदिन उपभोक्ताओं की समस्या सुनी जाएगी और उसका निवारण भी किया जाएगा। इस दौरान कस्बे के पूरा खीजिर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, पुलिस चौकी, आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें