आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति संस्थान की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह-2018 का आयोजन बुधवार को रोडवेज स्थित बैंक्वेट हाल में किया गया। इस दौरान पांच जनपदों की विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।
संरक्षक मंडल और संस्था के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता नीलिमा श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्ष डा. वन्दना द्विवेदी ने कहा कि समारोह का उद्देश्य नारी शक्तियों को एकजुट करना और उनके हाथों को मजबूत करना है। सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि महिलाएं खुद को असहाय और कमजोर न समझे क्योंकि आधी आबादी नारी शक्तियों की है। अनामिका सिंह ने कहा कि हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाना है, तभी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाया जा सकता है। मुखड़ा प्रतियोगिता का सफल संचालन रश्मि डालमिया, डा. पूनम तिवारी, बबिता जसरासरिया, विजयलक्ष्मी मिश्रा ने किया। नीलिमा श्रीवास्तव और डा. पूनम तिवारी ने आभार जताया। इस मौके पर रीता साहनी, रिचा सिंह, इंदिरा देवी जायसवाल, उमा प्रजापति, अनीता खंडेलिया, ममता राय, विनीता राय, प्रियंका चौरसिया, डा. शारदा सिंह, शीला द्विवेदी, अर्चना श्रीवास्तव, जरीना खातून, मधु अस्थाना, अलका अस्थाना, डा. शशि श्रीवास्तव, आशा सिंह, डा. शैलजा त्रिपाठी, अनीता यादव, अनीता द्विवेदी मौजूद रहीं। संचालन अनीता द्विवेदी और प्रतिमा सिंह किया।
इनका हुआ सम्मान
सर्वाधिक महिलाओं को संस्थान से जोड़ने के लिए पूनम जसपाल सिंह और बबिता जसरासरिया को सम्मानित किया गया। साहित्यिक क्षेत्र से अंजना सिंह सेंगर, डा. गीता सिंह को सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र से चारु शर्मा, पूनम पांडेय (मऊ), अर्चना दुबे, सविता सुमन, तनुजा मिश्रा को सम्मानित किया गया। धार्मिक और स्वास्थ्य क्षेत्र से उषा शर्मा और डा. खूशबू सिंह, प्रशासनिक क्षेत्र से महिला थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा, शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र से कुमारी डा. पूजा पांडेय, कुमारी फरहाना सिद्दीकी, पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और बलिया के रतसर कला की प्रधान डा. स्मृति सिंह को सम्मानित किया गया। डा. स्मृति सिंह रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। खेल के क्षेत्र में चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल की आठवीं की छात्रा कुमारी अर्चिषा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत होकर सम्मानित महिलाओं ने अपनी यादों को मंच पर साझा किया।