फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की दरवाजे तोड़ क्वारंटीन सेंटर से भागे 40 लोग

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर जांच के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में क्वारंटीन के लिए भर्ती कराए गए 40 यात्री सोमवार की रात खिड़की दरवाजा तोड़कर भाग खड़े हुए। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। मंगलवार की सुबह डीएम और एसपी मौके का जायजा लेने पहुंचे। भागे यात्रियों ने अस्पताल को काफी नुकसान भी पहुंचाया है। फिलहाल अभी यहां 80 यात्रियों को रखा गया है जिन्हें ब्लॉक व गांव स्तर पर तैयार हो रहे क्वारंटीन सेंटरों पर रखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बीते तीन-चार दिनों में जिले में बाहर से लगभग तीन हजार लोगों का रोडवेज बसों के माध्यम से आना हुआ। ये लोग जब अपने गांव पहुंच रहे थे तो गांव में इनका विरोध हुआ। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे ने बाहर से आए लोगों को गांव भेजने के बजाय क्वारंटीन करने की व्यवस्था कराई गई। 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया, फार्मेसी कालेज जैगहा, नवनीत विद्यालय बघावर में क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए गए। सोमवार को 120 यात्रियों को 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पर क्वारंटीन के लिए भर्ती कराया गया। जहां से रात में लगभग 40 लोग अस्पताल के दरवाजे-खिड़की आदि को तोड़ कर फरार हो गए। पुलिस प्रशासन ने यहां सुरक्षा में कुछ पुलिस कर्मियों की तैनात किया था लेकिन देर रात ये यात्री कब फरार हुए किसी को पता भी नहीं चल सका।
लोगों के भागने की सूचना पर डीएम एनपी सिंह व एसपी त्रिवेणी सिंह मंगलवार को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भागे यात्रियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अस्पताल को पहुंचे नुकसान का भी जायजा लिया। इसके साथ ही पूरे क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर वहां फिलहाल भर्ती 80 लोगों की व्यवस्थाओं का हाल लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि क्वारंटीन के लिए यहां रखे गये सभी यात्रियों को उनके ब्लाक व गांव भेज दिया जाए। इसकी सूची तैयार कर ली जाए। ब्लाक व गांव स्तर पर तैयार किए जा रहे क्वारंटीन सेंटरों में इन्हें रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें