आजमगढ़। अनियमितता और अन्य कारणों से निलंबित 40 सरकारी राशन की दुकानों पर जल्द ही नए कोटेदार की नियुक्ति होगी। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों नई दुकानों का आवंटन करने को कहा है। इसमें स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनपद में सरकारी राशन की 2171 दुकानें हैं। इन दुकानों से सात लाख 93 हजार 555 लोगों को राशन वितरित किया जाता है। 40 दुकानें रिक्त हैं। इन दुकानों आसपास के गांवों में कोटेदार से संबद्ध किया गया है। इन कार्डधारकों को राशन लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए निलंबित दुकानों पर नए कोटेदार की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि जिले के 19 ब्लाकों में 40 राशन की दुकानों कोटेदार का चयन किया जाना है। दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। राशन की दुकान चयन प्रक्रिया में अगर एक से अधिक स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया है, तो जिसके सदस्य या आय अधिक होगी, उसको प्राथमिकता दी जाएगी।