फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 40 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
दिवानी न्यायालय अभिभासक संघ के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के विभिन्न पदों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत वृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों लिए कुल 25 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस क्रम में पहले दिन बुधवार को 15 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इस प्रकार अब कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद पर रामप्यारे सिंह और दयाराम यादव, मंत्री पद पर द्विजेंद्र मोहन चतुर्वेदी, रवींद्र कुमार यादव, जय प्रकाश यादव, देवनरायन शुक्ला और रत्नेश कुमार गौड़ है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव और जगदीश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नसीरुद्दीन खां, मारुत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार राय, महेंद्र यादव, चंद्रभान राम, सहमंत्री पद पर अजय कुमार राय, अरविंद कुमार, देवेंद्र कुमार अस्थाना, रवि प्रताप सिंह, आशुतोष यादव, अमित कुमार राय, राम मिलन चौहान है। आडिटर पद पर राकेश कुमार दुबे, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए सत्यानंद राय, रमाशंकर यादव, विनोद कुमार सिंह, कैलाशपति लाल, राघवेंद्र द्विवेदी, विजय बहादुर राय, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार गौड़, जितेंद्रनाथ पाठक, मोहम्मद शमीम, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए संजीव कुमार राय, अमित कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार अस्थाना, दुर्गा प्रसाद पांडेय, आशुतोष कुमार सिंह, कलीमुर्रहमान खान, राजीव कुमार राय ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें