फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्रन में 36 कलाकारों ने भरे रंगे

विज्ञापन
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर वर्णांकन तीन दिवसीय वर्कशॉप के तहत सेंटर के 36 कलाकारों ने एप्रन में - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल’ हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को फाइन आर्ट सेंटर के 36 कलाकारों द्वारा एप्रन में रंग भरे गए। 11 से 13 सितंबर तक आयोजित वर्कशाप में हिंदी वर्णमाला के क, ख, ग से क्ष, त्र, ज्ञ तक हर वर्ण से एप्रन में चित्रकारी की गई है।
विज्ञापन

जिसमें हिंदी वर्णमाला के वर्ण क से किताब, ख से खरगोश, ग से गमला घ से घड़ी से लेकर क्ष से क्षमा-प्रार्थना, त्र से त्रिशूल व ज्ञ से ज्ञान-वृक्ष तक वर्णों के आधार पर एप्रन में अंकन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। कलाकार व गृहिणी दोनों के लिए उपयोगी एप्रन आत्मनिर्भर भारत के तत्वावधान में रोजगारोंमुख कदम है। अगर कोई एप्रन पसंद आए तो आप खरीद सकते हैं। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशक डॉ. लीना मिश्रा ने बताया कि 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस को प्रत्येक वर्ष सेंटर के कलाकार हमेशा अभिनव प्रयोग करते हैं। अपनी मातृभाषा हिंदी के सम्मान में कलाकारों की एक संदेशात्मक प्रस्तुति होती है। इससे पहले भी वर्णों के आधार पर छाते में पेंटिंग वर्णाकृति, व्यक्ति चित्रण व्यक्तित्व, हिंदी साहित्य की पुस्तकों के मुख्यपृष्ठ, कैनवास बैग में चित्रकारी थैलांकन, अक्षर रंग-बिरंगे इत्यादि कार्यक्रम किए गए हैं। जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को रोचक तरीके से हिंदी वर्णमाला से अवगत कराना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें