फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे 335 दिव्यांग बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगता का दंश झेल रहे बच्चों को शिक्षा से महरूम नहीं होना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग गांव के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए होम बेस्ड एजूकेशन कार्यक्रम चला रहा है। 335 बच्चों को चिन्हित किया गया है जो सेरेब्रल पाल्सी, बहु दिव्यांग, गंभीर अस्थि रोग आदि से पीड़ित हैं। उक्त बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 11.72 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रति बच्चों को 3500 रुपये की दर से दिए जाएंगे। जिससे वह लर्निंग मैटेरियल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

गंभीर रूप से बहु दिव्यांग आउट ऑफ स्कूल बच्चे जो गंभीर दिव्यांगता के कारण विद्यालय आने में असमर्थ हैं, उनके लिए होम बेस्ड स्कूलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदों में कार्यरत स्पेशल एजूकेटर्स व फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को गृह भ्रमण करते हुए शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। भारत सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड द्वारा समेकित शिक्षा के अंतर्गत ‘होम बेस्ड एजूकेशन’ मद में गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड एजूकेशन प्रदान करने के लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है। गंभीर रूप से बहुदिव्यांग बच्चों को लर्निंग मैटेरियल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रत्येक बालक व बालिका को 3500 की दर से कुल 11 लाख 72 हजार 500 रुपये पीएफएमएस प्रणाली द्वारा भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें