फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तीन दुकानों से 22 लाख की चोरी, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में बुधवार रात चोरों ने तीन दुकानों से साढ़े तीन लाख नगदी और करीब 19 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो उठे और बाजार में जाम लगा कर प्रदर्शन करने लगे। बाद में सीओ बूढ़नपुर महेंद्र शुक्ला ने 10 दिनों में घटना का खुलासा कर देने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त करवाया। सीओ ने अहरौला व कप्तानगंज थाने के दो-दो सिपाहियों को 24 घंटे की पिकेट ड्यूटी पर बाजार में लगाने की बात कही।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम दुबावें निवासी पंकज सिंह की गोपालगंज बाजार में कपड़े की बड़ी दुकान है। जहां लाखों का कारोबार रोज होता हैै। बुधवार रात में दुकान के पिछले हिस्से में सेंध काट कर चोर अंदर घुसे और दुकान में बिक्री के रखे साढ़े तीन लाख नकद के अलावा लगभग 15 लाख कीमत के कपड़े आदि उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने कृपाशंकर पांडेय निवासी भैसासुर की मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। पीछे के दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुसे और 5 हजार नकदी व करीब एक लाख के मोबाइल फोन चुरा ले गए। इसी मोबाइल की दुकान में सेंध काट कर चोर बगल में भेदौरा निवासी रामविलास सेठ की सराफा की दुकान में घुस गए। दुकान से चोरों ने 8 हजार नकद, दो किग्रा चांदी, 25 ग्राम सोने के गहने समेत करीब तीन लाख के सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर बाजारवासी और व्यापारी आक्रोशित हो गए। लोगों ने बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होने पर एसओ कप्तानगंज मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। बाद में सीओ बूढ़नपुर ने 10 दिनों में मामले का खुलासा कर देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।
चोरियां हुई हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 10 दिन में इसका खुलासा कर माल भी बरामद किया जाएगा। बाजार में पुलिस पिकेट लगा दी गई है। अहरौला और कप्तानगंज थाने के दो-दो सिपाही 24 घंटे पिकेट ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र शुक्ला, सीओ बूढ़नपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें