फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ ने दी बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमढ़। किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान कम से कम जन और धन की हानि हो इसके लिए शनिवार को जाफरपुर क्षेत्र स्थित डायट परिसर में किया गया। जिसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को आपदा के दौरान बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ डॉ चंदन कुमार द्वारा विभिन्न आपदाओं में क्या करें, क्या ना करें और बाढ़ से बचाव के लिए घरेलू संसाधनों जैसे प्लास्टिक की बोतल, नारियल की रस्सी के द्वारा बोतल का लाइफ जैकेट बनाने की विधि के बारे में बताया गया। सर्पदंश की पहचान और उसके बचाव के तरीके के बारे में बताया गया। भूकंप आने पर किस प्रकार अपना बचाव करें और स्कूलों में सुरक्षित स्थानों की पहचान कैसे करें इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने के कारण और उसके बचाव संबंधी विषयों पर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कर जागरुक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार कर विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि यह लोग अपने-अपने ब्लॉक में सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे और शिक्षक अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करते हुए स्कूल की आपदा प्रबंधन योजना बनाएंगे। जिसकी एक प्रति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रेषित करेंगे। प्रशिक्षण के अंत में विनोद चौबे द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें