फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर सम्मानित होंगे 32 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न फसलों में सर्वोच्च उत्पादकता लाने वाले किसानों को सम्मानित किया जाता है। उप कृृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने बताया कि रबी में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसो और खरीफ में धान, मक्का, उरद और अरहर फसलों के किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा में होने वाले किसान सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। शुभारंभ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी करेंगे। कृषि के अतिरिक्त सहयोगी विभागों जैसे उद्यान, गन्ना एवं पशुपालन में सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले प्रथम और द्वितीय स्थान वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने के लिए किसानों को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा ब्लाक पर राजकीय कृषि बीज भंडार से नि:शुल्क प्रार्थना पत्र प्राप्त कर भरकर 10 रुपये शुल्क जमाकर पंजीकरण कराना होता है। रबी फसलों के लिए 31 मार्च और खरीफ फसलों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन पत्र लिया जाता है। प्रथम पुस्कार विजेता को सात हजार, द्वितीय को पांच हजार देकर सम्मानित किया जाता है। जनपद स्तर पर चयनित प्रथम विजेताओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलता है। यहं पर चयनित होने पर प्रत्येक फसल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को एक लाख, 75 हजार और 50 हजार का पुस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती के रूप में मनाएंगे जयंती
आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जाएगा। सपा के जिला महासचिव एवं आयोजक हरि प्रसाद दुबे ने बताया कि जयंती स्व. ईशदत्त यादव स्मृति ज्ञान केन्द्र गोमाडीह में मनाई जाएगा। कार्यक्रम में गोष्ठी, कवि सम्मेलन, कंबल वितरण, कुश्ती दंगल, जादूगर सहित विभिन्न प्रकार की विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव और समापन पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें