फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को ओडिएफ कराना दूर की कौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिम्मेदार लोगों की लापरवाही और उदासीनता से समय से लक्ष्य पाना संभव नहीं लगता। कहीं शौचालय बने ही नहीं तो कहीं आधे-अधूरे निर्माण के बाद काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो अक्टूबर 2018 तक पूरे देश को ओडिएफ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद को ओडिएफ करने के लिए 22 ब्लाकों में 83281 शौचालय निर्माण के सापेक्ष अब तक 57460 शौचालयों का निर्माण ही पूरा हो सका है। अभी भी 24870 शौचालयों का निर्माण शेष है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। जिसे लेकर सुबह से मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय में बैठक कर शासन द्वारा दिए गए बिंदूओं पर अपनी तैयारी को पूर्ण करते हुए पाए गए। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि जिन गांवों में स्वच्छाग्राहियों की तैनाती नहीं है वहां धन न भेजा जाए और धन भेजा गया है। उससे होने वाले शौचालय की जांच करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें