आजमगढ़। कमिश्नर के. रविन्द्र नायक, डीआईजी विजय भूषण, डीएम चन्द्रभूषण सिंह और एसपी अजय कुमार साहनी ने लोगों को होली की बधाई दी है। कमिश्नर ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, स्नेह, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूती प्रदान करने वाला त्योहार है। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने होली कहा कि होली पर किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। वहीं मेजवां होली पर्व को शांति एवं परंपरागत ढंग से मनाने के उद्देश्य से बुधवार को सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी ने फूलपुर में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रुट मार्च की शुरुवात फूलपुर स्थिति जगदीशपुर कुँवर नदी के पुल से शंकर तिराह, रोडवेज, स्टेट बैंक, पशु अस्पताल, स्वास्थ केंद्र, डाकघर, रेलवे स्टेशन, माहुल मोड़, तहसील स्थित लखनऊ-बलिया मार्ग पर किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने लोगो से परंपरागत और शांति पूर्वक पर्व को मनाने की अपील की।
26 और लोगों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी
फरिहां। रंग में भंग ना हो इसलिए प्रशासन ने त्यौहार को शांति से संपन्न कराने की कवायद शुरू कर दी है। इस क्रम में बीते दो दिनों में परिहां, खुदादादपुर, फरीदाबाद, क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां आदि गांव के 26 और लोगों के विरुद्ध बुधवार को एसडीएम निजामाबाद की तरफ से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। जबकि 30 अन्य लोगों के विरुद्ध मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके घर दबिश दे रही है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।