फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद के लिए जिले में 61 क्रय केंद्र निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गेहूं की फसल तैयार होने के पूर्व ही जिले में गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता ने एजेंसीवार क्रय केंद्रों का चयन कर सूची जारी कर दी है। जिले में गेहूं की खरीद के लिए कुल 61 क्रय केंद्र बनाये गए है।
विज्ञापन

जिले के सभी आठ तहसीलों में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गेंहू की खरीद की जाएगी। इसके लिए शासन के निर्देश पर गेहूं क्रय केंद्रो के चयन की कवायद पूर्ण कर ली गई है। एजेसियों में सर्वाधिक 33 क्रय केंद्रों की जिम्मेदारी पीसीएफ को दी गई है। वहीं एफसीआई के हवाले 20 गेहूं क्रय केंद्र निर्धारित किए गए है। यूपी एग्रो को चार, भारतीय खाद्य निगम और कर्मचारी कल्याण निगम को दो-दो क्रय केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद ने बताया कि पल्हनी, जहानागंज, सठियांव, रानी की सराय, बिलरियागंज, महराजगंज, हरैया, जीयनपुर, अतरौलिया, बूढनपुर, तहबरपुर, सरायमीर, मुहम्मदपुर, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज, लालगंज, तरवां, ठेकमा, मेंहनगर ब्लाक मुख्यालयों पर खाद्य विभाग क्रय केंद्र का संचालन करेगा। वहीं साधन सहकारी समिति जिगरसंडी, गुजरपार, रौनापार, सिकंदरपुर, हसामतपुर, खजूरी, गजईपुर मुंडेरा, एदिलपुर, करमहा डिंगुरपुर, रैसिंगपुर, बड़सरा खालसा,खरसहन कला, बस्ती, सुम्माहीड, धगबल, कुरूथुआ, तरवां, उचहुंवा, कुबा रघुवीरपुर, मुड़हर, तियरी मनिराम, मेंहनगर, रेंडा, डीहा समस्तीपुर, जमुईचक भटौली, जिगनी, कृषक सेवा केंद्र खरगपुर, सोफीपुर, बांसगांव, भंगहा, मझरिया पर पीसीएफ द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। यूपी एग्रो बेलइसा मंडी, अतरौलिया, रसूलपुर अंबारी और मिल्कीपुर में क्रय केंद्र संचालित करेगा। कर्मचारी कल्याण निगम मिरिया रेहड़ा और मुडिलपुर तथा भारतीय खाद्य निगम जहानागंज और बूढनपुर में क्रय केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। क्रय केंद्रों के निर्धारण के साथ ही सभी एजेंसियों को क्रय केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी कर लेने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें