फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह का काटा गया कनेक्शन, 68 हजार की हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों की जांच व बकाया बिजली बिल बकाया को लेकर विद्युत विभाग ने गुरुवार को बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग ने अभियान के दौरान छह लोगों की जहां लाइट ही काट दी तो वहीं बकाया के रूप में 68 हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन

विद्युत सबस्टेशन जहानागंज पर तैनात जेई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अचानक ही चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कटिया कनेक्शन व अवैध रुप से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान जेई के निर्देश पर शुद्घ गुप्ता पुत्र बनवारी, अनिल पुत्र कपूर चंद, राजाराम पुत्र रामपाल, कपूर चंद पुत्र बनवारी मो. असलम पुत्र रहीम और दिनेश शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा का कनेक्शन विद्य़त बिल बकाया होने के चलते बिजली काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें