फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी वेतन कटौती की कर रहे साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार को हमारे बेमियादी धरने की ताकत का अंदाजा हो गया है। यही कारण है कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार हमारी इकाई से वार्ता कर हमारी समस्याओं के निस्तारण करने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ जिले के अधिकारी हमारे वेतन कटौती करने की साजिश रच रहे है। यह बातें कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड पर चल रहे आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के 23वें दिन जारी धरने को संबोधित करती हुई जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने अपने संबोधन में कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हमारे संगठन के साथ दो तरफ चाल न चले। हमारा धरना शांति पूर्वक चल रहा है अगर जिला प्रशासन ने कोई चाल चली तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के आश्वासन के बाद 10 अक्तूबर के प्रदेश व्यापी धरने को स्थगित कर दिया गया है। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा हमारा धरना तत्काल समाप्त हो जाएगा। धरने में रीता यादव, संगीता गोंड, त्रिरत्नप्रिया, वंदना पाठक, ममता निगम, लक्ष्मी गोंड, कंचन राय, शशिकला, सुनीता सिंह, सरोज पाल, सर्वेश यादव, कंचन यादव बीना, शकुंतला, सरोज उपाध्याय सहित कार्यकत्री और सहायिका उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें