फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 21 प्रतिशत कम हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान का कार्य संपन्न कराया गया। सुबह गर्मी, उमस के बीच तीखी धूप के बीच मतदाताओं का उत्साह कम रहा। दोपहर से मौसम की तल्खी में कमी आने के बाद भी मतदान का प्रतिशत 2019 के सामान्य निर्वाचन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। शाम छह बजे मतदान की समाप्ति पर यह 48.58 प्रतिशत पर आकर ठहर गया। लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान का कार्य सुबह सात बजे शुरू हुआ। इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैँ। लेकिन मुख्य मुकाबला सपा, बसपा और भाजपा के बीच ही देखने को मिल रहा है। मतदाताओं का रूझान भी इन्हीं तीनों प्रत्याशियों के प्रति देखने को मिला। इस मतदान में कुल 18 लाख 38 हजार 930 मतदाताओं को मतदान करना था। लेकिन सुबह उमस और गर्मी के बीच धूप भी काफी तीखी थी। जिसके कारण मतदाता बूथों तक बहुत ही कम पहुंचे। जिसका परिणाम के दो घंटे मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत 9.21 रहा, जो 11 बजे बढ़कर 19.84 प्रतिशत हो गया। दोपहर एक बजे यह मतदान प्रतिशत 29.48 प्रतिशत रहा जबकि शाम तीन बजे यह आंकड़ा बढ़कर 37.82 प्रतिशत हो गया। लेकिन दो बजे के बाद जैसे ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला बूथों पर मतदाता पहुंचने शुरू हो गए। शाम पांच बजे मतदान का प्रतिशत 45.97 प्रतिशत पर पहुंच गया। शाम छह बजे जब मतदान संपन्न हुआ तो यह प्रतिशत 48.58 प्रतिशत पर आकर ठहर गया। जो 2019 के सामान्य निर्वाचन से 19.26 प्रतिशत कम रहा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारियों की गाड़ियां भी पूरे मतदान के दौरान चक्रमण करती रहीं। जहां से भी ईवीएम खराबी की सूचना मिली तत्काल उन्हें बदलकर मतदान शुरू कराया। हर बूथ पर सीएपीएफ की तैनाती देखने केे मिली। कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। लेकिन डीएवी कालेज में बीएलओ के भगवा रंग की साड़ी पहनने पर विपक्षी दलों ने एतराज जताते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने तत्काल बीएलओ को साड़ी बदलने का निर्देश देकर लोगों को शांत कराया।वहीं मुबारकपुर, अमुड़ी, जीयनपुर और तरवां में ईवीएम खराब होने से कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। जिन्हें तत्काल बदलकर मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें