फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से बाल- बाल बचे दर्जनों लोग, दो बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील के मुख्य गेट के सामने बृहस्पतिवार को हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से खड़ी दो बाइकों में आग लग गई। पास की दुकान में में बैठे दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए। चाय की दुकान में भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के एसडीओ और जेई को सूचना दी। सूचना के बाद विभाग ने विद्युत आपूर्ति तो बंद कर दिया लेकिन कुछ ही मिनट बाद फिर आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसके चलते दो बाइक में आग लग गई। तहसील गेट के ठीक सामने से हाईटेंशन तार गया है। बृहस्पतिवार को वह टूटकर गिर गया। इसकी सूचना लोगों ने जब विभाग को दिया तो कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद कर दिया लेकिन कुछ ही मिनटों बाद बाद विभाग की लापरवाही के चलते दोबारा विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसके चलते आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते राजेंद्र मौर्य और तेज प्रताप श्रीवास्तव की बाइक चपेट आ गई और बाइक धूं-धूंकर जलने लगी। बाइकों में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। चाय की दुकान पर बैठे दर्जनों लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना देने के बाद विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिजली अचानक चालू कर दी। जिससे दोनों बाइको में दोबारा आग लग गई। दुकानदार राजेश मोदनवाल ने बताया कि कई बार घटना हो चुकी है। दर्जनों बंदर चपेट में आकर मर चुके हैं। बिजली विभाग के लोगों ने जाली लगाने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें