मार्टीनगंज। विकास खंड के ग्राम पंचायत भादों की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को विकास खंड मार्टीनगंज पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बीडीओ से आवास और शौचालय दिए जाने की मांग की। बीडीओ ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जो लोग पात्र हैं उन्हें आवास और शौचालय जरूर मिलेगा।
मार्टीनगंज विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम पंचायत भादों की दर्जनों की संख्या में महिलाएं पहुंची। उन्होंने बीडीओ को आवास और शौचालय के लिए ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना था कि उनको कभी आवास नहीं मिला है, शौचालय की सूची में उनका नाम नहीं है, उनको आवास एवं शौचालय दिया जाएं। इस पर बीडीओ प्रेमचंद ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जो भी महिलाएं पात्र होंगी। उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध होगा। जिनको शौचालय प्राप्त नहीं हुआ है उनको शौचालय दिया जाएगा। जो भी पात्र गरीब हैं वह आवास के लिए आवेदन पत्र कार्यालय में दे सकते हैं। उनकी जांच करा करके पात्रता सही मिलने पर आवास दिया जाएगा। इस मौके पर उर्मिला, फूलपत्ती, सरोजा, आशा आदि उपस्थित थी।