फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में आ रही अड़चनों की ओर इंगित करेगा यूनिसेफ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जाने वाले शौचालयों के रास्ते में आ रहे रोड़ों को दूर करने के लिए यूनिसेफ जल्द ही सर्जिकल स्ट्राइक शुरू करने जा रहा है। इसके पूर्व यूनिसेफ की ओर से लखीमपुर खीरी में इस तरह की स्ट्राइक की जा चुकी है। इसके तहत यूनिसेफ की टीम गांवों में जाकर शौचालय बनवाने की राह में आ रही अड़चनों का पता लगाकर उसे दूर करने के उपाय बताएगी। दो अक्टूबर तक सरकार ने पूरे देश को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में जनपद में इस समय तेजी से काम हो रहा है। जनपद के 3928 राजस्व गांवों को ओडीएफ किया जाना है लेकिन पूर्व में इस दिशा में कार्य न होने के कारण जनपद में ओडीएफ दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। अभी तक मात्र 582 गांवों को ही ओडीएफ कराया जा सका है। जबकि निधारित समय को पूरा होने में मात्र लगभग दो महीने का समय शेष है। इस समय में अभी 3346 गांवों को ओडीएफ कराया जाना शेष है। इसे देखते हुए अब यूनिसेफ को भी मैदान में उतार दिया गया है। जो शौचालय निर्माण में आ रही अड़चनों को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। यह कार्य तीन स्तर जिला स्तर, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर करेगी। यूनिसेफ के कर्मी जनपद के 22 ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में जाएंगे। वह वहां से यह जानकारी एकत्रित करेंगे कि शौचालय बनाने में अड़चन क्या आ रही है। इस रिपोर्ट को वह जिला प्रशासन के सम्मुख रखेंगे और उसे दूर करने का उपाय भी बताएंगे। इससे पहले यूनिसेफ द्वारा लखीमपुर खीरी में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। जिसे काफी सफलता मिली और लखीमपुर खीरी जो शौचालय निर्माण की प्रगति में काफी पीछे था अब ऊबर चुका है। इस सफलता को देखते हुए यूनिसेफ की टीम को जनपद में भी उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


हम आजमगढ़ में सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह अनुमति मिल जाएगी और हम अगस्त के पहले हफ्ते से अपना काम शुरू कर देंगे। उसके पहले हम चंदौली में 23 से 26 जुलाई तक सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभात कुमार, डिविजनल कंसल्टेंट यूनिसेफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें