फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रामीण छात्राओं ने संभाली विश्वविद्यालय अभियान की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। अभियान में ग्रामीण छात्राएं और प्रबुद्ध महिलाएं भी कूद पड़ी हैं। विश्वविद्यालय की मांग को लेकर रामसकल सिंह स्मारक महाविद्यालय गुरेहथा में बुधवार को छात्राओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक और समाजसेवी विजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की महिलाएं और छात्राएं सब एक स्वर में अभियान से जुड़ चुकी हैं। प्रदेश सरकार को आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की मांग अब स्वीकार कर लेनी चाहिए। अन्यथा बड़े आंदोलन करने केन लिए बाध्य होंगे। महाविद्यालय की प्राध्यापिका बीना सिंह, संध्या सिंह और स्नातक छात्रा ज्योति सिंह, आंचल सिंह, वैष्णवी सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने विश्वविद्यालय हमारा हक है, वी वांट यूनिवर्सिटी जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। स्नातक की छात्रा ज्योति सिंह ने कहा कि हमें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। योगी सरकार आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बनवा दे तो जनपद की छात्र-छात्राएं सदा आभारी रहेंगी। संध्या सिंह, धर्मावती सिंह, विभा पांडे, चंद्रावती सिंह, रूबी, आलोक चतुर्वेदी, आलोक सिंह, अमृता सिंह, सुजीत भूषण, प्रीति यादव, प्रीति मिश्रा, रबि पांडे, अफसाना, दीपमाला, महिमा, ममता, मधुलिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें