फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं संगोष्ठी के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया तो वहीं आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडलों की प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों में विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के अनुसार स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को फन फूड फेस्टिवल और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और विद्यालय के डायरेक्टर रणधीर ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार किये हुए थे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और बच्चों की प्रतिभा त्र्की सराहना करते हुए उनकी हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अनीशा सिंह, सुमित सिंह, मीनक्षाी, किरण, मंजर, सुषमा, कविता, राखी, विकास, चंद्रभूषण, धीरज, अमित चौरसिया, शिवाकांत, राकेश आदि मौजूद रहे। शहर के रैदोपुर स्थित टाइनी टाट्स स्कूल में बुधवार को टेक्रोक्राफ्ट नाम से बच्चों की ओर से साइंस काफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चो ने विज्ञान जगत की नई और पुरानी टेक्नोलाजी का प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ प्रधानाचार्य नितिन गौड़ ने किया। बच्चों ने प्रदर्शनी में एक तरफ डिज्नीलैंड दिखाया तो दूसरी तरफ सिंधु घाटी की सभ्यता, डरावनी गुफा, कागज के थैले बनाकर प्रतिभा दिखाई। ज्वालामुखी और जल संचयन माडल आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ, अभिभावक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी का संचालन जया गौड़ ने किया।
लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के वाईपी इंटर नेशनल स्कूल नियामताबाद में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान विषय से संबंधित मॉडल बना कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदर्शन में लगाये गए मॉडलों की रैकिंग के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान अनुराग तिवारी, द्वितीय पर लक्ष्मी चौरसिया और तृतीय स्थान पर अमन तिवारी, मिथिलेश विश्वकर्मा और अभिनव तिवारी संयुक्त रूप से रहे। इस अवसर पर सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश मौर्य, जितेंद्र तिवारी, संतोष कुमार सिंह, बालचंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्टीनगंज। ग्राम पंचायत फुलेस अहमदबक्स स्थित ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बुधवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी। शुभारंभ प्रबन्धक कृष्णकान्त मिश्रा ने किया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी तिवारी ने कहा कि ये ऐसा विषय है, जिसके बारे में जानकारी प्राप्त करना साइंस के छात्रों को अतिआवश्यक है। पर्यावरण विभाग के प्रवक्ता सुधीर उपाध्याय ने भी पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रदूषण पर्यावरण को दूषित करने में प्रमुख कारक है। मास कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र मंजुल ने पर्यावरण रिसोर्स के उपयोग एवं सर्पदंस पर विस्तार से व्याख्यान दिया। ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौरसिया, कमाल अख्तर, रमेश पाल, संजय यादव, रजनीश उपाध्याय, अमित पांडे उपस्थित थे ।
लालगंज। विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति जागरूकता लाने और स्वस्थ सोच पैदा करने के उद्देश्य से सेंट जेवियर हाईस्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों की ओर से बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में हाइड्रोलिक, विंडमिल, सोलर कार, सोलर चार्जर के सजीव प्रोजेक्ट दिखाए गए। प्रदूषण नियंत्रण, धूम्रपान निषेध, उच्च रक्तचाप जैसे प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य सूरज वर्मा, प्रबंधक सुशांत चंद्रा, राहुल श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, प्रवीण थापा, सचिन माथुर, अति रतन राय, आशीष मैथ्यू, सुमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें