फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से कुचलकर बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप से कुचलकर बेटे की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के समय पिता-पुत्र दवा लेने के लिए अतरौलिया बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी लालजीत चौहान (38) बुधवार की दोपहर पिता को दवा दिलाने के लिए अतरौलिया बाजार जा रहे थे। इस दौरान पिता-पुत्र मोपेट बाइक पर सवार थे। जैसे ही इनकी बाइक अतरौलिया थाना क्षेत्र के गौरी गांव के समीप पहुंची कि सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने मोपेट में टक्कर मार दिया। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। जबकि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक ग्रामीण पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि लालजीत चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता राजकिशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। राजकिशोर की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें