फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन अध्यक्ष पद के चार और सदस्य के 27 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही रविवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए 27 नामांकन दाखिल हुुए। बुधवार को हुए नामांकन में आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से अली अहमद पुत्र हफीज अहमद ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। जबकि मुबारकपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डा. शमीम अहमद की पत्नी हबीबुन्निशा ने दो सेटों में नामांकन किया। वहीं निजामाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनीता गोंड़ पत्नी राजनीति गोंड़ ने नामांकन किया।
विज्ञापन

मंगलवार तक अध्यक्ष पद के लिए 114 नामांकन पत्र और सदस्य पद के लिए 416 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। वहीं मंगलवार को दो अध्यक्ष और 14 सदस्य पद के लिए लोगों ने नामांकन भी किया था। वहीं बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 19 और सदस्य पद के लिए 155 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के 27 नामांकन दाखिल हुए। इस प्रकार अब अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संख्या छह और सदस्य पद के दाखिल नामांकन पत्रों की संख्या 41 हो गई है। बुधवार को दाखिल नामांकन पत्रों की स्थिति पर गौर करें तो नगर पालिका आजमगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र बिका और एक नामांकन हुआ। सदस्य पद के लिए 27 नामांकन बिके और एक ने नामांकन किया। नगरपालिका मुबारकपुर में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र तो नहीं बिका लेकिन एक ही प्रत्याशी द्वारा दो नामांकन दाखिल किए गए। सदस्य पद के लिए 31 नामांकन बिके और दो नामांकन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों और दाखिल नामांकन पत्रों की स्थिति देखें तो बिलरियागंज में न तो बिका और ना ही नामांकन हुआ। लेकिन सदस्य पद के लिए 14 नामांकन पत्र बिके और सात ने नामांकन किया। महराजगंज में अध्यक्ष के लिए एक नामांकन पत्र और सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र बिके। अजमतगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन और सदस्य के लिए दो नामांकन पत्र बिका और सदस्य पद के लिए एक ने नामांकन किया। जीयनपुर में सदस्य पद के लिए नौ नामांकन बिके और तीन ने नामांकन किया। फूलपुर में अध्यक्ष के लिए एक और सदस्य के लिए 10 नामांकन पत्र बिके। माहुल में अध्यक्ष के लिए पांच और सदस्य के 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। निजामाबाद में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद परो एक 1नामांकन दाखिल हुआ। सरायमीर में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए 14 नामांकन पत्र बिके। अतरौलिया में अध्यक्ष के एक और सदस्य का एक नामांकन पत्र बिका। जबकि सदस्य पद पर एक नामांकन हुआ। लालगंज में सदस्य पद के लिए नौ नामांकन पत्र बिके और नौ नामांकन दाखिल हुए। मेंहनगर में अध्यक्ष के लिए छह और सदस्य पद के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन दो सदस्य पदों के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें