फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए छह और महामंत्री के लिए चार नामांकन

Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन कराते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को गहमागहमी के बीच नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए छह और महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


नामांकन के लिए विद्यालय के दोनों तरफ बैरीकेडिंग की गई थी। चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाश नाथ गुप्त और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवध सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

अध्यक्ष पद के लिए आशीष यादव, साधना यादव, संतोष कुमार, विभव चौहान, चंदन कुमार, रामरतन कुमार (6) ने नामांकन किया। साधना यादव ने दो सेट में नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापति कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव (4) ने नामांकन किया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री के लिए विशाल कुमार, रवि कौशल और अशोक यादव (3)ने नामांकन किया। वहीं, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए सिर्फ प्रशांत कुमार यादव ने ही नामांकन किया।

नामांकन सुबह 11 बजे से दो बजे तक चला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने जुलूस भी निकाला।

सगड़ी। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाशनाथ गुप्त ने बताया कि दो नवंबर को नामांकन पत्रों की वैधता की जांच होगी। तीन नवंबर को नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की घोषणा होगी। सात नवंबर को सुबह नौ से दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना होगी। मतगणना के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार के पास स्थित गांधी पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पर्चा दाखिले के बाद छात्रों का जूलूस निकला।

जैसे ही जुलूस मालटारी विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा कि महामंत्री और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट होने से सड़क जाम हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी छात्रों को दूर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें