फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वरदान से ही भस्म हो जाएंगे 'भस्मासुर'

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को विपक्ष के साथ ही सरकार में सहयोगी सुभाषपा प्रमुख कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। पिछड़े समाज के हितों की रक्षा और देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाने की अपील की।
विज्ञापन

लालगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में माहुल और सुमहाडीह में शनिवार की देर शाम चुनावी सभा आयोजित की गई। अनिल राजभर ने कहा कि अब तक राजभर समाज के पूर्वांचल के नेताओं ने सिर्फ समाज को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यक्रम में गरीबों, पिछड़ों, दलितों के लिए कई योजनाएं चलाकर सीधे लाभ पहुंचाया है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा की ओमप्रकाश की स्थिति भस्मासुर जैसी हो गई है। आज तक अपने दम पर एक प्रधानी का चुनाव भी न जितने वाले ओमप्रकाश को भाजपा ने कैबिनेट मंत्री बनाया। आज वो उसी को गाली दे रहे हैं। भाजपा की ओर से दिया गया वरदान अब ओमप्रकाश राजभर को ही भस्म कर देगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें