फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दस मड़ई और आठ विस्वा गेहूं जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला/कटानी बाजार/अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के परगासपुर, अंबारी मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बूंदा गांव और महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद केवटहिया गांव में गुरुवार की रात आग लगने से कई मड़इयां जल गईं। गांव के लोगों ने और फायर ब्रिगेड ने आग की इस घटना पर काबू पाया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद केवटहिया गांव में गुरुवार की रात रामदरस निषाद के मड़ई में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। तेज धुआं और लपटें उठने पर उसे घटना की जानकारी हुई, तो वह शोर मचाते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। आग के दौरान तेज हवा चलने से आग रामदरस की अन्य मड़ईयों को अपनी आगोश में लेने के साथ-साथ पड़ोसी रामाथ की भी चार मड़ईयों और बगल में स्थित द्रौपदी के गेहूं के खेत में लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। गांव वालों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता कि इन दोनों लोगों की आठ मड़ईयां और हजारों कि सामान और द्रौपदी का आठ विस्वा गेहूं जलकर राख हो गया। इसीक्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के परगासपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के रिहाइशी मड़ई में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से राजेंद्र की दो मड़इयां सहित हजारों के सामान राख हो गए। राजेंद्र यादव ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
उधर मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बूंदा गांव में बांकेलाल का खेत गांव के चकरोड से सटा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे और अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया। लेकिन तब तक सोलह विस्वा गेहूं् जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें