फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ और बलराम की निकाली गई पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सगड़ी। कठैचा कुटी परिसर में रविवार को रथ यात्रा का मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ, बलराम की पालकी निकाली गई जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। पालकी जिधर से गुजरी उधर दर्शन-पूजन को लोगों का तांता लग गया। पालकी के साथ भारी संख्या में चल रहे श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाये।
कठैचा कुटी पर रथयात्रा मेले को लेकर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी था। भीषण गर्मी के बाद भी मेले में काफी भीड़ थी। मेले में भगवान जगन्नाथ और बलराम की पालकी को फूलों आदि से सजाकर निकाली गई। पालकी कुटी से निकलकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: कुटी पहुंच यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान लग रहे रहे देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं भक्तों ने फूल-बताशा चढ़ाकर मंदिर में देवी-देवताओं के दर्शन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि यहां पर मांगी हर मन्नत पूरी होती है। इस क्रम में मेले में लोगों ने अपने पसंद के सामानों की खरीदारी की। उधर, मेले में लोगों की भीड़ को देखते हुए काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीं मेले को सकुशल संपन्न कराने में सुभाष मिश्र, नीरज मिश्र, रवि, संदीप, प्रेम नारायण, विष्णु शंकर, विवेक, डा. हरिकेश मिश्र, धर्मदेव, टिंकू, श्रीनाथ यादव प्रधान आदि सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। नगर क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली गई। शोभायात्रा के नगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान दर्शन-पूजन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जयकारे से पूरा नगर गूंजता रहा। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार की शाम गौरीशंकर घाट से निकली, जो सीताराम दलालघाट, कोट, तकिया, पुरानी कोतवाली, जामा मस्जिद, पुरानी सब्जीमंडी, लालडिग्गी, शंकर तिराहा, चौक होते हुए पुन: गौरीशंकर घाट पहुंच संपन्न हुई। रथयात्रा के आगे-आगे घोड़े पर झाकियां सजी थीं। पीछे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी और सुभद्रा जी विराजमान थे। भगवान के दर्शन को नगर क्षेत्र की सड़कों पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। रथयात्रा में पन्नालाल मोदनवाल, सुरेश, पन्ना जायसवाल, सुरेश केसरी, श्रीचंद, संतोष नेता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें