आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विवि की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चिकालीन क्रमिक अनशन 46वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने अनशन स्थल पर पहुंचकर मांग का समर्थन किया। राजाजी त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री के साथ बैठक विवि को मुद्दे को मजबूती से उठाऊंगा और वापस आकर अनशन तोड़वाऊंगा।
उन्होंने कहा कि यह कार्य अब तक हो जाना चाहिए था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कहा कि जनपद को विश्वविद्यालय जरूर मिलेगा। हम सब लोग इसे मिलकर मुख्यमंत्री के सम्मुख उठाएंगे। स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विवि जनपद की सबसे बड़ी मांग है। युवाओं को वर्तमान सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। हम सबको इसके लिएमिलकर प्रयास करने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए चण्डेश्वर पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार और डीएवीपीजी कालेज के दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना तक संघर्ष जारी रहेगा। डॉ. छोटेलाल मौर्य, डॉ.विजय प्रताप आर्य, विजया द्विवेदी, अवध नारायण मिश्रा, प्रवीण कुमार शुक्ला, अवनीश दुबे, सुजीत चौबे, अजय कुमार यादव, संतोष कुमार पाठक, दशरथ सोनकर, बलवंत सिंह, रामनाथ गोंड़, नजीर अहमद मंसूरी, अमित कुमार सिंह थे।