फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बड़े बकायेदारों के असलहा लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त केम रविंद्र कुमार ने शनिवार को बूढ़नपुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र में चस्पा दस बड़े बकायेदारों की सूची का अवलोकन किया और इनके असलहा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कमिश्नर से तहसील परिसर में फाइलों के रख रखाव पर भी नाराजगी जतायी और सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसील के अभिलेखागार, रिकार्ड रूम, नजारत, राजस्व कक्ष आदि के निरीक्षण के दौरान फाइलों का रख रखाव ठीक नहीं मिला। जिसे दस दिनों में व्यवस्थित करने का निर्देश उन्होंने तहसील प्रशासन को दिया। उन्होंने सभी फाइलों पर नंबरिंग किए जाने की भी बता कही। तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक करते हुए कहा कि खण्ड विकास अधिकारी स्तर पर पेंशन के लंबित प्रकरण अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण तीन दिन के अंदर कर दिया जाए। सीडीपीओ को निर्देश दिया कि यदि आंगनवाड़ी कार्यकत्री सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन नही करती है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर सक्रिय आंगनवाड़ी कार्यकत्री की तैनात की जाए। उन्होने एसडीएम-तहसीलदार को निर्देश दिए कि वें आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण भी करते रहें। उन्होंने गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों के कार्यो की भी समीक्षा की। आयुक्त ने अवैध कब्जे हटा कर निरोधात्मक कार्रवाई का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाबों का पट्टा आवंटन शिविर लगा कर करे। तहसील के निरीक्षण के दौरान आयुक्त् ने कुछ जरूरतमंदों में कबंल भी वितरित किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, एसडीएम प्रकाश चंद्र, सीओ श्याम नरायण समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें