फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओआईसी, सीडीपीओ और बीडीओ को जारी करें चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति और इंद्रधनुष सघन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि जहां पर फूल इन्यूनाइजेशन 60 प्रतिशत से कम है वहां के एमओआईसी और सीडीपीओ को चार्जशीट और बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त एमओआईसी से अतिरिक्त पीएचसी/सीएचसी के लॉजिस्टीक मैनेजमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जो गांव गोद लिए हुए कुपोषित से प्रभावित गांव में एक स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कैंप के माध्यम से उस क्षेत्र में सारे पारिवारों का राशन कार्ड बन जाए, शौचालय का निर्माण हो, महिलाओं का 100 प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन, कैल्शियम की गोली, परिवारों को आवास की सुविधाएं, मनरेगा के तहत जाबकार्ड और रोजगार की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर सीएमओ डा. एसके तिवारी, पीडी देवदत्त शुक्ल, डीडीओ विजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय, डीपीओ, डीपीआरओ आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें