फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एग्रो को आवंटित क्षेत्रों में भी जलनिगम ने करा दिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से हर विकास खंड में हैंडपंप लगाने का जिम्मा जल निगम को सौंपा गया। इसके साथ ही यूपी एग्रो को जनपद के दो विकास खंडों तहबरपुर और रानी की सराय में हैंडपंप लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन जलनिगम ने यूपी एग्रो के लिए आवंटित क्षेत्र में भी हैंडपंप लगा दिया है। इसकी जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अधिकारी निर्माण खंड द्वितीय से नवीन और रिबोर हैंडपंपों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न विकास खंडों के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन प्रतिनिधियों की संस्तुतियों पर हैंडपंप लगाने का कार्य किया जाता है। इसके तहत जनपद में 22 ब्लाकों में से 20 ब्लाकों में हैंडपंप को लगाने और रिबोर करने का जिम्मा जल निगम के पास है। जबकि दो ब्लाकों तहबरपुर और रानी की सराय का जिम्मा यूपी एग्रो को सौंपा गया। लेकिन जल निगम ने अपने आवंटित क्षेत्र में हैंडपंप लगाने के साथ ही यूपी एग्रो के कार्य क्षेत्र में भी दखल देते हुए हैंडपंपों को लगाने और रिबोर कराने का कार्य किया। जब इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को हुई तो उन्होंने जल निगम के नोडल अधिशासी अभियंता द्वितीय को पत्र जारी कर 2016-17 और 2017-18 में लगाए गए नवीन और रिबोर हैंडपंपों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें