आजमगढ़। गेहूं और जौ के प्रमाणित बीज पर प्रदेश सरकार की ओर से अनुदान 50 प्रतिशत बढ़ाकर 400 के स्थान पर 600 रुपये प्रति कुतंल कर दिया गया है। अब केंद्र सरकार के एक हजार के अनुदान को मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल 1600 रुपये अनुदान दिया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सहकारिता, यूपीएग्रो, एनएससी, ईफको, कृभको और उप्र बीज विकास निगम और पहली बार एग्री जंक्शन केन्द्रों पर प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है। जिन कृषकों ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से 31 मार्च 2017 तक कृषि यंत्र के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें तीन नवंबर तक सहमति प्रदान करनी होगी।