आजमगढ़। क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान हरबंशपुर के तहत संचालित मिशन कालेज आफ फिजियोथैैरपी एंड पैरामेडिकल साइंस के 2017-18 बैच के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सीएमओ एसके तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में सभी नर्सिंग होम संस्था द्वारा शिक्षा ग्रहण किए विद्यार्थी महानगरों में सेवा दे रहे है। जिससे संस्था और जिले का नाम रोशन हो रहा है। संस्था के निदेशक डा. अशोक सिंह ने मुख्य अतिथि एसके तिवारी और विशिष्ठ अतिथि डा. संजय कुमार का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। उन्होंने कहा कि हम अपने अतिथिगण के आभारी है जो कि हमारी संस्था में आकर छात्रों को आर्शीवाद दिया। संस्था के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर बीना सिंह, एके रस्तोगी, उदय चंद बरनवाल, इंद्रसेन सिंह, डीके चौबे, संदीप सिंह सोनू, पा्रचार्य डा.अर्पण श्रीवास्तव, डा. वेद प्रकाश सिंह, डा. प्रदीप पांडेय, डा. अजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।