फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के भवन निर्माण के लिए मंगलवार को नगर के बागेश्वर नगर में भूमि पूजन का कार्य धूमधाम से संपन्न हुआ। पंडित कमलेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जनपदों में अपना कार्यालय स्थापित कर रही है, जिसके तहत यह पूजन संपन्न हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप पार्टी की मजबूती के लिए जमीन पर कार्य करें। भाजपा में सभी वर्गो का हित संभव हैं। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि कुछ ही वर्ष में यह भव्य कार्यालय तैयार हो जाएगा। इस मौके पर भवन निर्माण के संयोजक डा. श्यामनरायन सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, जिला नकाय चुनाव प्रभारी अजय सिंह गौतम, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता, पूर्व चैयरमैन माला द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें