मेजवां। फूलपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान तहसील समाधान दिवस पर 75 प्रार्थना-पत्र आए। लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
फूलपुर तहसील में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की मौजूदगी में राजस्व के 49, पुलिस के नौ, विकास के दस, समाज कल्याण के दो, शिक्षा का एक और अन्य विभागों के चार शिकायती पत्र आए। इस दौरान एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि भारत स्वच्छ मिशन के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा, डा.एके सिंह, उपजिलाधिकारी डीके गुप्ता, सीओ एसके सिंह, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह, शांति शरण, डा. एसके गौतम, कोतवाल रामायण सिंह, बीडीओ लालजी पटेल आदि मौजूद रहे।