फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
महारानी दुर्गावती
विज्ञापन

विज्ञापन

लालगंज (आजगढ़)। तहसील परिसर लालगंज के अधिवक्ता भवन में शनिवार को गोड़ वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बड़ादेव एवं महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद गोड़ समाज के नेता महानंद गोड़ ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि मुगल काल में स्वाभिमान का जीवन जीना बड़ी बात है। न्याय की लड़ाई की समय सीमा नहीं होती है। उन्होंने रानी दुर्गावती के जीवन को प्रेरक बताया। हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता नरेंद्र गोड़ ने महारानी दुर्गावती के जीवन संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गोड़ ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रवि शंकर तिवारी, इंद्राज चौहान, संजय जायसवाल, जेपी सिंह, यशवंत साहू, रजनीश जायसवाल, धर्मेंद्र सोनकर, महानंद गोड़, संतन, रमाशंकर, पांचू, दीपचंद, देव मुनि, राजेश, अशोक, दिनेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें