फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: 16 लाख के जेवरात और 50 हजार नकदी की चोरी, परिजनों को कमरे में बंद कर दिया घटना को अंजाम

Wed, 10 Nov 2021 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

चोरों ने मंगलवार की रात एक घर में घुसकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उस दौरान घर के सदस्य सो रहे थे, इस दौरान चोरों ने उनके कमरों को बाहर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की रात बड़ी घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर धुसवा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरों ने 16 लाख के जेवरात व 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देने के पहले चोरों ने परिजनों को उनके कमरों में बंद कर दिया था। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तेजपालपुर धुसवा गांव निवासी अजय यादव पुत्र रामपाल यादव मंगलवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतर आए। इसके बाद चोरों ने उन कमरों के दरवाजों कि बाहर से कुंडी लगा दी, जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे। फिर चोर एक कमरे में रखें बॉक्स को उठा ले गए।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित चुनुगपार गांव स्थित कब्रिस्तान के पास तोड़कर सारा माल उठा ले गए। इस बॉक्स में 10 अंगूठी, 4 सोने का हार, 20 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी के अलावा 50,000 रुपये नकद रखे हुए थे। बुधवार की सुबह परिवार को लोग जब सो कर उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग किसी तरह छत पर चढ़कर पीढ़ी के रास्ते घर में आए दरवाजे की कुंडी खोल कर परिजनों को बाहर निकाला। पीड़ित ने बताया कि चोर लगभग 16.50 लाख के जेवरात व 50 हजार नकदी पर हाथ साफ किए हैं। घटना के बाबत पीड़ित में जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें