फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1575 शीशी अवैध शराब बरामद, दो कारोबारी हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अवैध शराब का कारोबार अभी फलफूल रहा है। इसका ताजा उदाहरण मुबारकपुर पुलिस द्वारा एक स्कार्पियों से 1575 शीशी अवैध शराब का पकड़ा जाना है। अहरौला क्षेत्र में ऐसी ही जहरीली शराब पीने से दो लोगों की व पवई में एक की मौत हो चुकी है। तीन मौत के बाद शुरू हुई चेकिंग के दौरान मुबारकपुर थाना व स्वाट टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में कुछ लोगों की शराब पीने से मौत की सूचना आ रही है। जिस पर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। मुबारकपुर थाना पुलिस व स्वाट टीम बृहस्पतिवार को आजमगढ़-मऊ बार्डर पर स्थित हरैया मोड़ पर चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान मऊ की तरफ से एक स्कार्पियों आती हुई दिखायी दी। पुलिस टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग कुछ दूरी पर ही वाहन रोक दिए और उतर कर पैदल भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो अवैध शराब कारोबारियों रोशन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी बंदीकला थाना मोहम्मदाबाद मऊ व बाल गोविंद यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी मखदुमपुर थाना मुबारकपुर को गिरफ़तार कर लिया। वहीं तीसरा कारोबारी राजेश यादव पुत्र रामचरण यादव निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज भाग निकलने में सफल रहा। स्कार्पियों की तलाशी लेने पर उसमें 35 पेटी कुल 1575 शीशी अवैध शराब बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मौके से 35 पेटी शीशी के साथ ही एक स्कार्पियो व एक बंडल फर्जी बारकोड भी बरामद हुआ है। पकड़े गए शराब कारोबारियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें