फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की जमीन को कनाट प्लेस की तरह विकसित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने शुक्रवार की शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिसमें उन्होंनेे मुख्यमंत्री को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर जिले के विकास में इन परियोजनाओं को लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

इन मांगों में विकास प्राधिकरा द्वारा निर्मित महायोजना का क्रियांवयन कराते हुए नगर में पुरानी जेल की जमीन पर कनाट प्लेस नई दिल्ली की तर्ज पर पार्क, मल्टी प्लेक्स बाजार औश्र पार्किंग का निर्माण, उद्योग शून्य जिले के बूढ़नपुर तहसील के लोहरा को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने, मंदुरी हवाई पट्टी का नामकर पंडित राहुल सांकृत्यायन के नाम पर करने, आवासीय राज्य विश्वविद्यालय, पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे बाराहवतार स्थल, दुर्वासा ऋषि, चंद्रमा ऋषि, दत्तात्रेय ऋषि आश्रम, रानी की सराय स्थित अवंतिका पुरी, भैरोबाबा स्थान का विकास, निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और कुटीर उद्योग को विशेष संरक्षण, रचनाकार अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध औरराहुल सांकृत्यायन की जन्मस्थली का संरक्षण और शोध के लिए एकेडमी की स्थापना के साथ रानी की सराय विकास खँड के शाह कुंदनपुर और तरवां विकास खंड के भिलिहिली में पशुचर की भूमि पर पशुशाला निर्माण कराने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें