फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध भेजा शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया(ब्यूरो)। खंड विकास अधिकारी अतरौलिया रामचंद्र शर्मा की कार्यप्रणाली से नाराज ब्लाक के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ज्ञापन भेज शिकायत दर्ज कराई है। इसके पूर्व अतरौलिया ब्लाक सभागार में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में बैठक कर सामूहिक रुप से खंड विकास अधिकारी अतरौलिया की कार्यप्रणाली का विरोध किया गया।
विज्ञापन

प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यासें का आरोप था कि खंड विकास अधिकारी के कार्य प्रणाली से सभी सदस्य काफी त्रस्त हैं। यही नहीं संबंधित कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ज्ञापन में खंड विकास अधिकारी को अतरौलिया से अेयत्र स्थानांतरण करने की मांग की गई। कहा कि जब तक इनका स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम कोई भी विकास कार्य नहीं होगा। इस मौके पर राधेश्याम यादव, रामहित यादव, छराणा प्रताप सिंह, राधेश्याम राजभर, अजीत मिश्रा, कमला यादव, अजय यादव, अमरनाथ वर्मा, शिल्पी सिंह, बृजेश यादव, अतुल श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, दयाशंकर सिंह, बलराम यादव, सुरेश मौर्या, फौजदार निषाद, कन्हैया गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें