गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीया पुत्री सोमवार की शाम शौच के लिए गांव के सिवान की तरफ गई थी। इसी दौरान दुर्गेश नामक युवक ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची तो मां को आपबीती सुनाई। मां ने सोमवार की रात थाने पर पहुंच कर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार की सुबह पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया।