आजमगढ़। नाट्यरस परफार्मिंग आर्ट्स के तत्वावधान में नगर के श्री अग्रेसन महिला पीजी कालेज में आयोजित दो दिवसीय प्रथम नाट्यरस नात्योत्सव 2018 का रविवार की रात को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन नाटक अस्तित्व का मंचन और नारियों की आत्मरक्षा के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
नाट्यांश सोसायटी आफ परफार्मिंग एंड डेमोक्रेटिक आर्ट्स उदयपुर द्वारा प्रस्तुत नाटक अस्तित्व में एक ऐसी लड़की की कहानी को दर्शाया गया जो पुरुष समाज से कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहने के बाद भी वह मुकाम नहीं हासिल कर सकी जो एक पुरुष को मिलता है। नाटक एक महिला अभिनेत्री के जीवन पर आधारित है। जिसे उसका अपना थियेटर ग्रुपअपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिए बिना ही नए नाटक में अभिनय के लिए अयोग्य मान नाटक से दूर रखता है। एक पल को वो मायूस हो जाती है लेकिन जब वो अतीत में झांककर देखती है तो पाती है कि एक लड़की होने मात्र से उसे हमेशा छला गया है। अपने इस दुख दर्द पर बात करते हुए वो अपने जीवन के कई अनछ़ुए पहलुओं को उजागर करते हुए समाज में लड़की को देखने की दोहरी मानसिकता और नजरिए को सामने लाती है। बातों ही बातों में वह उस डर को भी सामने लाती है जिसका बीज बचपन में ही उसके मन में बो दिया जाता है और वह इस डर के साथ जीना और समझौता करना सीख जाती है। वहीं चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम में नारी शक्ति संस्थान और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा आत्मरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संगीता तिवारी उपस्थित रही। इस मौके पर रंगकर्मी अभिषेक पंडित, रजनीश श्रीवास्तव, संदीप चौरसिया, राघवेंद्र मिश्रा, विनय अग्रवाल, सुग्रीव विश्वकर्मा, पूनम तिवारी, अलका सिंह, सत्येंद्र यादव, प्रियंका चौरसिया आदि उपस्थित थे।
0000
चार साल बेमिसाल के नारे के साथ निकला जुलूस
मार्टीनगंज। दीदारगंज विधानसभा में भाजयुमो की ओर से पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में चार साल बेमिसाल के नारे के साथ जुलूस निकाला गया। सुरहन से निकल कर मार्टिनगंज बाजार होते हुए महुजा मोड़ पर राजा सुहेलदेव के मूर्ति पर माल्यार्पण कर के भादो होते हुए मार्टीनगंज बाजार में आकर समाप्त हो हुआ। विनीत जायसवाल, अभिषेक यादव, अरविंद यादव, अखिलेश चौहान, अग्रसेन चौहान, पवन कुमार सिंह, रामअचल राजभर, इंद्रपति सिंह, विकास राय उपस्थित थे।