फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की तिथि परिवर्तित, आयोजन पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राजबली राम की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

उप्र कांग्रेस के महासचिव घनश्याम सहाय, उप्र अनुसूचित विभाग की उपाध्यक्ष सरलेश रावत और मंडल प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा दलितों को मजबूत करने के लिए ‘दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया है कि 23 मार्च की जगह तीन अप्रैल को मऊ में रैली को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए आगामी नौ मार्च को मऊ में पुन: बैठक बुलाई गई है। रैली को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाने की अपील की गई। इस मौके पर सुशील कुमार, विनय कुमार गौतम, गंगा प्रसाद त्यागी आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें