फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः इंटर के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, छह बहनों का था इकलौता भाई, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 14 Sep 2021 06:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के गुलामी का पुरा मुहल्ला निवासी अर्सलान (18) ने सोमवार देर रात लगभग 12 बजे तमंचे से सिर में गोली मार ली। किस कारण से छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम को अंजाम दिया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
12वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ शहर के गुलामी का पुरा मुहल्ला निवासी इंटरमीडिएट के छात्र ने खुद को तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किस कारण से छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम को अंजाम दिया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना सोमवार देर रात की है।

विज्ञापन


शहर के गुलामी का पुरा मुहल्ला निवासी 18 वर्षीय अर्सलान (18) रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात लगभग 12 बजे उसने तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर परिजनों की नींद खुल गई और वे उसके कमरे में पहुंचे। वहां वह लहूलुहान मिला।

आनन-फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। अर्सलान के पिता बाइक मैकेनिक है। वह छह बहनों में इकलौता भाई था। उसने घटना को अंजाम क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

आजमगढ़ के बरदह थाना अंतर्गत आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार तड़के सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसके साथ घायल जीजा का सीएचसी बरदह में इलाज चल रहा है।

 बरदह थाने के चौकी गांव निवासी उमेश (22) मंगलवार की भोर में बगल के गांव निवासी अपने जीजा दिनेश सरोज के साथ आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर दौड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पहले उमेश और फिर दिनेश को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मय वाहन फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को सीएचसी बरदह ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उमेश की हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जौनपुर जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दिनेश का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है।
दिनेश गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव का निवासी है। मृत उमेशतीन भाइयों में सबसे छोटा था और सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें