फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइकोडर्मा एवं ब्यूवेरिया बेसियाना भूमि और बीज शोधन के लिए सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्राइकोडर्मा एवं ब्यूवेरिया बेसियाना भूमि शोधन एवं बीज शोधन के लिए सस्ते एवं सुरक्षित बायो एजेन्ट्स हैं। ट्राइकोडर्मा हरजेनियम एवं ट्राइकोडर्मा विरीडी, इसके द्वारा भूमि एवं बीज शोधन करने से उखटा, ग्रीवा गलन, मूल विगलन, तना विगलन, जैसे फफूंदी जनित रोगों का नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन

भूमि शोधन के लिए एक किग्रा ट्राइकोडर्मा को 25-30 किग्रा सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर किसी छायादार स्थान पर जूट की बोरी से ढ़ककर रखना चाहिए। 8-10 दिन में इसे बुआई के पूर्व एक एकड़ खेत में मिला दें, फिर बुआई करें। बीज शोधन के लिए ट्राइकोडर्मा की 4-5 ग्राम मात्रा प्रति किग्रा बीज के हिसाब से प्रयोग करके सुबह या शाम को बुआई करें।
ब्यूवेरिया बेसियाना दीमक के नियंत्रण के लिए एक जैविक फफूंद है। यह फफूंद अनाज वाली फसलों व फलदार पौधों में उपयोग किया जाता है। इसके लिए एक किग्रा ब्यूवेरिया को 25-30 किग्रा सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर 7-10 दिन के लिए जूट के बोरे से ढक कर रखें। तैयार संवर्धन का एक एकड़ खड़ी फसल में भुरकाव कर सिंचाई करें। फलदार पौधों में 50-100 ग्राम फफूंद संवर्धन प्रति पौधे को उम्र के हिसाब से दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें