आजमगढ़ (ब्यूरो)। अलविलदा जुमा की नमाज के दौरान जामा मस्जिद में शहर ईमाम मौलाना इंतखाब आलम कासमी ने ईद के नमाज के समय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज प्रात: पौने आठ बजे, दलालघाट मस्जिद में सवा सात बजे, मदरसा जामियतुर्रशाद की मस्जिद में सात बजे प्रात: नमाज अदा कराई जाएगी।
कहा कि ईद का त्योहार चांद देखने के बाद ही मनाया जाएगा। अगर ईद का चांद 29 रमजान अर्थात 25 जून रविवार को दिखाई दिया तो ईद का त्योहार 26 जून सोमवार को मनाया जाएगा। चांद अगर 30 रमजान को हुआ तो ईद 27 जून मंगलवार को उपर्युक्त समय पर ही अदा की जाएगी। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार जामा मस्जिद सय्यद राजा मुबारकशाह में ईद की नमाज प्रात: 8.15, ईदगाह शाह का पंजा मुबारकपुर में 7.00 बजे, हांसबाबा जामा मस्जिद पूरारानी में 7.30, अलीनगर ईदगाह में 7.45, शिया ईदगाह मुहल्ला पूरा दुल्हन में 7.00, समौधी ईदगाह में 7.00 बजे का समय निर्धारित किया गया है।