मेजवां । रमजान के अंतिम दिनों में आखिरी जुमा को फूलपुर नगर में सहरी के समय रोजेदारों का जगाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कस्बा के विभिन्न मुहल्लों में दस्ते के लोगों ने नगमा पढ़कर रोजेदारों को सहरी के समय जगाया। अलविदा माहे रमजान नगमा पढ़ने के समय लोगों की आंखें नम हो गई।
आधी रात के बाद दस्ते के साथ टीम के इफतेखार उर्फ लल्लू, अतीउल्लाह, अबुजर और मुहम्म्द हारून ने संयुक्त रूप से सहेर के समय रोजेदारो को जगाने के लिए अंसारी मुहल्ला से शुरुआत की। रोजेदारों को जगाने का सिलसिला अंसारी मुहल्ला से शुरू होकर शनीचर बाजार, मंगलबाजर, रोडवेज, रिलायंस टावर रोड, मियां का बाड़ा समेत अन्य मुहल्लों में गया। इस दौरान दस्ते में शामिल लोगों ने नगमा असलाम ऐ मेरे प्यारे मेहमान, अलवेदा माहे रमजान पेश किया तो लोगो की आंखें नम हो गई।