फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बीएसएनएल को गर्त में ढकेल रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीएसएनएल को बचाने और सहायक टावर कंपनी बनाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी जन अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई। इस क्रम में बीएसएनएल के सभी यूनियन एवं एसोसिएशन की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन कलेक्ट्रेट चौराहे पर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं हैं। सरकार बीएसएनएल को निजीकरण करना चाहती है। इसलिए जान बूझकर गलत निर्णय लेकर पूरी सेवा को बैठाना चाहती है। इसको लेकर कई बार आवाज बुलंद की गई, लेकिन आज तक सरकार की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाया गया। इसलिए हमने जगह जगह सरकार के कारनामों को प्रचारित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट चौराहे पर हम सरकार के रूख से सभी को बता रहे हैं कि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बीएसएनएल को गर्त में ढकेल रही है। बीएसएनएल के बारे में लोगों को बताया गया। सहायक टावर कंपनी बनाने के विरोध में जन सहयोग मांगा गया। बीएसएनएल को बचाने के लिए जन सहयोग लेने के लिए 11 मई तक लगातार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। अवनीश कुमार सिंह, हरिदरश राय, यशवन्त सोनकर, एसपी सिंह, प्रथमानन्द सिंह, हरिश्चन्द्र गिरि, प्रशान्त यादव, आरके यादव, तौफिक आलम, सुनील सिंह, रमाकान्त यादव, सुनील चौहान, आरपी लाल श्रीवास्तव, सुबास श्रीवास्तव, महेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें