फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष और मंत्री का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की तरफ से शुक्रवार को कार्यालय के प्रांगण में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष भरत सिंह यादव और प्रांतीय मंत्री झिनकू यादव का चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों नें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बतादें कि विगत दिनों लखनऊ में हुए अधिवेशन में दोनों आजमगढ़ के पदाधिकारी चुने गए थे।मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता अनुराग चतुर्वेदी ने कहा कि जनपद के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है कि जनपद को दो बड़े पद मिले है। मुझे उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी जिम्मेदारी से अपना कार्य करेंगे। स्वागत समारोह को अधीक्षण अभियंता रामसमुझा यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव, बलवंत सिंह, विजय कुमार सिन्हा, कुशहर यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सभी खंडों के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें